Bollywood News


विजय वर्मा दिखे रेड चिलीज ऑफिस के बाहर!

विजय वर्मा दिखे रेड चिलीज ऑफिस के बाहर!
विजय वर्मा को हाल ही में रेड चिलीज ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था और इससे उनके प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि जल्द ही क्या होने वाला है।

'ओके कंप्यूटर' स्टार ने अपने सोशल मीडिया पर रेड चिलीज ऑफिस के बाहर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, "प्रेप टाइम"


विजय अपने पहनावे के साथ सुपर कुल लग रहे थे। उन्होंने पेस्टल पर्पल टीशर्ट और बैगी ब्लू जींस के साथ येलो लेसवाले चमकीले बैंगनी रंग के स्नीकर्स पहने थे, साथ ही साथ उन्होंने कुछ दस्तावेज़ भी हाथ में रखे थे।

उन्होंने हाल ही में बाल कटवाते हुए 'लॉकडाउन मॉप' की एक तस्वीर भी साझा की। हमें यकीन है कि हमे वास्तव में कुछ रोमांचक देखने को मिलनेवाला है।

'गली बॉय' फेम विजय जल्द ही आलिया भट्ट के साथ डार्लिंग्स, सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'फॉलन' और नुशरत भरुचा और सनी कौशल के साथ 'हुड़दंग' में नजर आएंगे।

End of content

No more pages to load