Bollywood News


गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ करीना कपूर के घर पार्टी में पहुंचे अर्जुन कपूर!

गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ करीना कपूर के घर पार्टी में पहुंचे अर्जुन कपूर!
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने पिछले साल एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपने रोमांटिक रिश्ते को लोगों के साथ साझा किया था। यह प्रेमी जोड़ा लंबे समय से एक दूसरे के साथ है, इन दोनों की रोमांस से भरी स्टोरी लोगों को काफी पसंद आती है। इस वेलेंटाइन डे के मौके पर अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को एक बेहद ही रोमांटिक तौफा दिया था, जिसकी कुछ तस्वीर उन्होंने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर फैन्स के साथ साझा की थी| हाल ही में इस लव बर्ड की कुछ तस्वीरें करीना कपूर खान के घर से वायरल हो रही हैं|

बता दें कि अर्जुन ने वेलेंटाइन डे पर मलाइका के लिए रोमांटिक कैनोपी बनाई जिसको उन्होंने मोमबत्तियों और फूलों से अच्छे से सजा रखा था| इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की गई तस्वीरों में मलाइका व्हाइट ड्रेस पहने काफी खूबसूरत लग रही थी। अब यह जोड़ा करीना की फ्रैंड्स हाउस पार्टी में पहुंचा था, इनके अलावा इसमें अमृता अरोड़ा भी अपने पति के साथ पहुंची थी|

एक तस्वीर को करीना कपूर ने इन्स्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा कि, "Gucci bffs forever|" इसको देखने के बाद फैन्स जमकर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



अगर आपको पता हो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में चल रहे हैं| हैं। साल 2019 में अर्जुन के जन्मदिन पर दोनों ने अपने प्यार भरे रिश्ते को फैन्स के साथ साझा कर दिया था| अर्जुन को आखिरी बार दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में परिणीति चोपड़ा के साथ देखा गया था, इसको उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अगर मलाइका की बात करें तो कुछ समय पहले उन्होंने खुलासा किया था कि वह उत्पादन में अपना करियर बनाना चाहती है।

End of content

No more pages to load