Bollywood News


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के नाम का नही बल्कि ऐसा बनवाया है टैटू!

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के नाम का नही बल्कि ऐसा बनवाया है टैटू!
कुछ समय पहले बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का पति निक जोनस के साथ हॉट अंदाज़ काफी वायरल हुआ था| उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर की थी, यह बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स की थी| वर्तमान समय में अभिनेत्री अपने टैटू की वजह से काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं, इसकी एक तस्वीर उन्होंने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर फैन्स के साथ साझा की है| इसको देखने के बाद क्या पति निक जोनस हो जाएंगें नाराज़, ये तो समय ही बताएगा|

अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले प्रियंका और निक अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश दिखाई देते हैं| अभिनेत्री की पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें वायरल होती रहती हैं| प्रियंका ने अपने पैर पर तीन पंजे का टैटू बनवाया है जो शायद उनके तीनों पेट्स को समर्पित है, इसको शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "समर नेल्स और समर टैटू|"



प्रियंका बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 के रेड कारपेट पर अपनी हॉट और ग्लैमरस ड्रेसिंग के कारण खूब चर्चाओं में रही थी| बता दें कि उन्होंने निक जोनस के साथ साल 2018 में जोधपुर के उमेद भवन में शादी कर ली थी| इसकी कुछ तस्वीरें अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिनको काफी पसंद किया था| इन दोनों ने एक एनजीओ के साथ मिलकर कोरोना काल में भारत के लोगों की काफी मदद की है|

End of content

No more pages to load