Bollywood News


विश्व संगीत दिवस 2021: के मौके पर आइये जानते बॉलीवुड के कुछ लोकप्रिय सिंगर के बारे में!

विश्व संगीत दिवस 2021: के मौके पर आइये जानते बॉलीवुड के कुछ लोकप्रिय सिंगर के बारे में!
आज यानि 21 जून का दिन पूरी दुनिया वर्ल्ड म्यूजिक डे के रूप में एन्जॉय करती है| जब-जब इतिहास में संगीत का नाम लिया जाता है तो भारत देश के गायकों ने हमेशा लोगों का मान बढ़ाया है| अगर आपको पता हो देश के शास्त्रीय संगीत ने दुनियाभर के संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया है|

इसी देश में तानसेन और रफी जैसे दिग्गज संगीतकारों ने जन्म लिया है जिनको आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं| भारत को हर पीढ़ी में एक ऐसा गायक मिला है जिसने सारी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है|

विश्व संगीत दिवस के खास मौके पर आज हम आपको भारतीय के कुछ ऐसे ही लोकप्रिय गायकों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से पूरी दुनिया के लोगों को अपना दीवाना बनाया है|

अरिजीत सिंह

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अरिजीत सिंह एक भारतीय पाश्र्व गायक हैं। बता दें कि उनको लोकप्रियता फिल्म 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' से प्राप्त हुई थी। एक सिंगर होने के अलावा वह डाक्युमेंट्री मेकर और काफी अच्छे बैडमिंटन प्लेयर भी हैं|

श्रेया घोषाल

6 फिल्म फेयर अवार्ड्स अपने नाम कर चुकी श्रेया घोषाल एक पार्श्व गायिका हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलगु, तमिल, बंगाली, पंजाबी, कन्नड़ और मराठी, फिल्मों में अपनी मधुर आवाज का योगदान दिया है|

एआर रहमान

अल्लाह रक्खा रहमान यानि एआर रहमान को बच्चा-बच्चा जानता है, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित यह एक प्रसिद्ध संगीतकार हैं। रहमान ने हिंदी के अलावा अन्य भाषाई फिल्मों में अपना मधुर संगीत दिया है।

लता मंगेशकर

भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता जी को भला कौन नही जानता है| वर्तमान समय में संगीत इंडस्ट्री में उनका नाम बड़े ही आदर के साथ लिया जाता है, वह 6 दशकों से अपनी मीठी आवाज के द्वारा लोगों का मनोरंजन कर रही हैं| लता ने आज तक 20 भाषाओं के 30,000 से ज्यादा गाने में काम किया है।

End of content

No more pages to load