Bollywood News


फादर्स डे स्पेशल: पिता सलीम खान के साथ दिखे सलमान खान के सारे भाई बहन!

फादर्स डे स्पेशल: पिता सलीम खान के साथ दिखे सलमान खान के सारे भाई बहन!
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान ने भी फादर्स डे बड़े ही स्पेशल अंदाज़ में अपने पिता सलीम खान के साथ सेलिब्रेट किया है| इस खास मौके पर सभी भाई बहन सिर्फ अर्पिता को छोड़कर मौजूद थे| अभिनेता ने एक तस्वीर इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है|

इस तस्वीर में पिता सलीम खान के साथ सलमान, अरबाज़, सोहेल और इनकी बहन दिखाई दे रही है, परन्तु इसमें अर्पिता कहीं नज़र नही आ रही| दूसरी फोटो में ये सभी बच्चों के साथ पोज देते नज़र आ रहे हैं, पोस्ट को शेयर करते हुए सलमान ने इन लिखा, "हैप्पी फादर्स डे|"



सलमान खान के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो हाल ही में वह प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' में दिशा पाटनी के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आए थे| इन दोनों के अलावा इसमें जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी अहम किरदारों में दिखाई दिए हैं| आने वाले समय में सलू, महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित 'टाइगर 3' में कटरीना कैफ के साथ नज़र आने वाले हैं|

End of content

No more pages to load