Bollywood News


अक्षय कुमार स्टारर 'रक्षा बंधन' की शूटिंग शुरू, ये रहा अभिनेता का खास संदेश!

राखी बंधन के त्यौहार पर हर बहन अपनी भाई को राखी बाँध कर जीवन भर रक्षा करने का वचन लेती है| ऐसे में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी इस ख़ास मौके पर पिछले साल अपने हर फैन को एक ख़ास तोहफा देते हुए अपने प्रोजेक्ट 'रक्षा बंधन' का ऐलान कर दिया था| इस बात की जानकारी अभिनेता ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए दी थी| कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि इसमें अक्षय के साथ युवा खूबसूरत अभिनेत्री भूमि पेड्नेकर मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं|

हाल ही में अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस फिल्म के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है| उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग करते हुए अपनी बहन अल्का के नाम एक प्यारा सा संदेश लिखा है|

पोस्ट शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा कि, "बहन के साथ बड़ें होते हुए, अल्का मेरी पहली दोस्त बनी, वह सबसे अच्छी दोस्ती थी| आनंद एल राय की फिल्म रक्षाबंधन उनके लिए समर्पित है और उस विशेष बंधन का उत्सव है| आज शूटिंग का पहला दिन है, आपके प्यार और शुभकामनाओं की मैं आशा करता |" अभिनेता के फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स इसको देखने के बाद जमकर कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'अतरंगी रे' के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब अक्षय कुमार और आनंद राय एक साथ साथ काम करते नज़र आएगें| 'रक्षा बंधन' के निर्माता आनंद राय और अक्षय कुमार की यह फिल्म हमें 5 नवम्बर 2021 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी| इसके अलावा अभिनेता रोहित शेट्टी निर्देशित 'सूर्यवंशी' और फरहद समजी की 'बच्चन पांडे' में भी दिखाई देने वाले हैं| अक्षय के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load