Bollywood News


सुहाना खान अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को तैयार, हार्ड वर्कआउट करती दिखी!

सुहाना खान अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को तैयार, हार्ड वर्कआउट करती दिखी!
बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने 22 मई को अपना जन्मदिन न्यूयॉर्क में गर्लगैंग के साथ एन्जॉय किया था| मॉम गौरी खान ने इस खास दिन पर बेटी की ग्लैमरस तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए जन्मदिन विश किया था| इस समय सुहाना हार्ड वर्कआउट के द्वारा अपने आप को फिट रखने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं, उनकी हालियाँ तस्वीर को देखने के बाद लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद वह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयारी कर रही हैं|

सुहाना के जन्मदिन की तस्वीरों में सभी लडकियाँ पूल पार्टी करते हुए मस्ती करती नज़र आई थी| ऐसे में उन्होंने अब सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए फोटो शेयर की है, इसमें उनका आकर्षक शरीर लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है, वह मिरर के सामने सेल्फी ले रही हैं|



वर्तमान समय में सुहाना न्यूयॉर्क में रह कर आर्ट्स की पढ़ाई पूरी कर रही है, अगर आपको पता हो कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के चलते कई महीनों तक भारत में अपने परिवार के साथ रहने के बाद वह इसी साल जनवरी में वापिस आ गयी थी| सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है, जो सुहाना की हर नई पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करती नज़र आती है|

End of content

No more pages to load