Bollywood News


अक्षय कुमार ने शेयर किया नूपुर सैनन के साथ 'फिलहाल 2' का रोमांटिक फर्स्ट लुक!

अक्षय कुमार ने शेयर किया नूपुर सैनन के साथ 'फिलहाल 2' का रोमांटिक फर्स्ट लुक!
कुछ समय पहले अक्षय कुमार और नुपुर सैनन के उपर प्रदर्शित और मशहूर सिंगर बी प्राक द्वारा गाया गया सॉंग 'फिलहाल' लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था| हाल ही में इसके दूसरे पार्ट यानि 'फिलहाल 2' का फर्स्ट लुक अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा किया है| इसको देखने के बाद लोगों की गाने के प्रति उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है|

सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस पोस्टर में अक्षय बाइक चलाते नज़र आ रहे हैं और नुपुर उनको पीछे से आँखे बंद करके कसकर पकड़े हुए बैठी दिखाई दे रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, "अगर फिलहाल ने आपके दिलों को छुआ था, तो फिलहाल 2 आपकी आत्मा को छूने वाला है, इसका टीजर 30 जून को रिलीज़ होगा|" इस खबर को पढ़ने के बाद अभिनेता के फैन्स ख़ुशी के मारे झूम उठे हैं और कमेंट बॉक्स में जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं| देखिये-



इस गाने के बोल मशहूर पंजाबी लेखक जॉनी ने लिखे हैं और बी प्राक ने इसमें अपनी आवाज दी है इसका निर्देशन कार्य अरविंदर खैरा सम्भाल रहे हैं| अक्षय के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो इस समय वह फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं, इसे 5 नवम्बर 2021 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा| इसके अलावा अभिनेता रोहित शेट्टी निर्देशित 'सूर्यवंशी' और फरहद समजी की 'बच्चन पांडे' में भी दिखाई देने वाले हैं|

End of content

No more pages to load