Bollywood News


सलमान खान लोगों से प्रार्थना करते हुए बोले, वैक्सीनेशन करवाएं और समाज को बचाएं!

सलमान खान लोगों से प्रार्थना करते हुए बोले, वैक्सीनेशन करवाएं और समाज को बचाएं!
बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने हाल ही में अपने चाहने वालों से खास अपील की है, अभिनेता की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही| इसमें वह लोगों से प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीनेशन करवाएं और अपने समाज को सुरक्षित रखें| कुछ समय से भारत सरकार ने कोविड-19 वैक्सीनेशन ड्राइव की रफ्तार काफी तेज कर रखी है|

इस वीडियो को नेता राहुल कनाल ने इन्स्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा किया है| इसमें अभिनेता अपने फैन्स से अनुरोध करते हुए कह रहे हैं कि कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का ध्यान से पालन करें| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "जागरूकता फैलाने और सभी को वैक्सीन लगवाने का अनुरोध करने के लिए धन्यवाद सलमान खान भाई, अफवाहों पर ध्यान न दें, अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए #कोविड वैक्सीन जरूर लें|" अभिनेता के फैन्स को उनका यह संदेश काफी पसंद आ रहा है और वह इसका पालन भी कर रहे हैं| देखिये-



सलमान खान हाल ही में प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' में दिशा पाटनी के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आए थे| इन दोनों के अलावा इसमें जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी अहम किरदारों में दिखाई दिए हैं| आने वाले समय में वह महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित 'टाइगर 3' में कटरीना कैफ के साथ नज़र आने वाले हैं|

End of content

No more pages to load