Bollywood News


अजय देवगन ने की अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा, इस सुपरहिट तेलुगु फिल्म का होगा रीमेक!

अजय देवगन ने की अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा, इस सुपरहिट तेलुगु फिल्म का होगा रीमेक!
हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक अजय देवगन शानदार अभिनय के साथ लाखों लोगों के दिलों पे राज करते हैं| यह अभिनेता एकेला कई बार खान तिकड़ी पर भारी पड़ा है| हाल ही में अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि वह तेलुगु इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म 'नांधी' को दिल राजू के साथ मिलकर बनाने जा रहे हैं। इस खबर के बात तमिल से लेकर हिंदी फिल्म प्रेमी तक सभी खुश और उत्साहित दिखाई दे रहे हैं|

अगर आपको पता हो 'नांधी' एक क्राइम ड्रामा प्रोजेक्ट, जिसको दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था| अब अजय देवगन इसका हिंदी वर्जन लेन की तैयारी में हैं, पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, "सभी के साथ एक महत्वपूर्ण कहानी साझा करने का समय! #DilRajuProductions और @adffilms तेलुगु हिट, नांधी के हिंदी रीमेक का निर्माण करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं|"



वर्कफ़्रंट की बात करें तो अजय देवगन आने वाले समय में भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, थैंक गॉड, गंगूबाई काठियावाड़ी, चाणक्य, गोबर, आरआरआर, मैदान, मे डे और रूद्र जैसी फिल्मों में अपने चाहने वाली को एंटरटेन करते नज़र आने वाले हैं। अभिनेता के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load