Bollywood News


करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर बहन करीना कपूर ने इस अंदाज़ में जताया प्यार!

करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर बहन करीना कपूर ने इस अंदाज़ में जताया प्यार!
हिंदी सिनेमा में 'लोलो' के नाम से मशहूर करिश्मा कपूर आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं| अभिनेत्री के इस खास दिन पर दोस्त और उनक फैन्स सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बधाई दे रहे हैं| करिश्मा की छोटी बहन और उनकी सबसे अच्छी दोस्त करीना कपूर खान ने भी बेहतरीन अंदाज़ में जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी हैं| उनके द्वारा इन्स्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट लोगों को काफी पसंद आ रही है|

करीना ने इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने करिश्मा के साथ बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरें डाली हैं| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "सबसे बहादुर, सबसे मजबूत और सबसे कीमती महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं... मेरी बहन, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी दूसरी मां और हमारे परिवार का केंद्र... ❤️❤️ चीनी खाना तब और भी अच्छा लगता है जब हम इसे एक साथ खाते हैं ❤️ 😍 मैं तुमसे प्यार करता हूँ जैसे कोई और नहीं... मुझे भी कभी-कभी आश्चर्य होता है कि बड़ी बहन कौन है लेकिन यह एक होने का सबसे अच्छा हिस्सा है... माई लोलो ❤️❤️|"



करिश्मा कपूर आखिरी बार 2020 में अपनी डिजिटल डेब्यू वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में दिखाई दी थी, इसमें उनके शानदार अभिनय को काफी पसंद किया गया था| अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अभिनेत्री ने अपने घर पर एक छोटी सी पार्टी रखी थी, जिसमें बहन करीना और अमृता अरोड़ा जैसे करीबी दोस्त शामिल हुए थे|

End of content

No more pages to load