Bollywood News


अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस का हिस्सा होने से किया इनकार, अफवाह फैला रहे लोगों को लताड़ा!

अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस का हिस्सा होने से किया इनकार, अफवाह फैला रहे लोगों को लताड़ा!
अगर आपको पता हो पिछले काफी समय से बिग बॉस 15 के प्रतिभागियों के नाम सामने आ रहे हैं| इनमे से एक टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का भी है, लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे थे कि क्या पता अभिनेत्री घर के अंदर आ कर अभिनेता सुशांत को लेकर कुछ राज सामने लेकर आए| हाल ही में अभिनेत्री ने ट्विटर पर इस बारे में अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है जो काफी वायरल हो रही है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शो के मेकर्स हमेशा ऐसे ही चेहरे लोगों के सामने लेकर आते हैं जिनका पूर्व में कोई न कोई विवाद हो| मीडिया खबरों की मानें तो अंकिता को मेकर्स ने बड़ी रकम ऑफर की थी| अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "ये बात सामने आई है कि कुछ मीडिया कयास लगा रहे हैं कि मैं बिग बॉस में इस साल भाग लेने जा रही हूँ| मैं साफ कर दूं कि ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है, ये सभी अफवाह पूरी तरह से बेतूकी हैं|"



बता दें कि बिग बॉस 15 में इस बार सुरभि चंदना, कृष्णा अभिषेक, नेहा मर्दा, जेनिफर विंगेट और दिशा परमार जैसे सेलेब्स के आने की सम्भावना है| अब ये तो समय ही बताएगा कि शो मेकर्स कौन-कौन से चेहरों को दर्शकों के सामने पेश करने करते हैं|

End of content

No more pages to load