Bollywood News


अमेज़न प्राइम वीडियो 30 जून को 'तूफान' का ट्रेलर रिलीज़ करने के लिए है पूरी तरह से तैयार!

अमेज़न प्राइम वीडियो 30 जून को 'तूफान' का ट्रेलर रिलीज़ करने के लिए है पूरी तरह से तैयार!
जो एक लम्बा इंतजार लग रहा था वह अब खत्म होने वाला है क्योंकि अमेज़ॅन प्राइम वीडियो द्वारा 'तूफान' का तूफानी ट्रेलर अब 30 जून को रिलीज़ किया जाएगा। ये दो दिन सभी प्रशंसकों और दर्शकों के लिए प्रत्याशा और उत्साह से भरे होंगे।

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, "raise your hands if you are as excited as we are for the Toofaan trailer 🙌 #ToofaanOnPrime, Trailer Out, June 30.@excelmovies @ROMPPictures @FarOutAkhtar @mrunal0801 @SirPareshRawal @hussainthelal @ritesh_sid @RakeyshOmMehra



इतना तो तय है कि इस वक़्त हर कोई पोस्ट से शतप्रतिशत सहमत है। फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म को एक नई रिलीज की तारीख मिल गयी है क्योंकि पहले देश कोविड की दूसरी लहर से जूझ रहा था और इसलिए स्टार और तूफान की टीम को अपनी फिल्म रिलीज़ करना सही नहीं लग रहा था।

फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है जिसमें फरहान अख्तर ने अभिनय किया है और मृणाल ठाकुर व परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

'तूफान' भारत में और 240 देशों व क्षेत्रों में 16 जुलाई, 2021 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

End of content

No more pages to load