Bollywood News


रेप केस में जमानत पे बरी पर्ल वी पूरी ने सोशल मीडिया पर ऐसे दी अपनी प्रतिक्रिया!

रेप केस में जमानत पे बरी पर्ल वी पूरी ने सोशल मीडिया पर ऐसे दी अपनी प्रतिक्रिया!
कुछ समय पहले टीवी के लोकप्रिय शो 'नागिन 3' अभिनेता पर्ल वी पुरी को पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार किया था| मीडिया खबरों के अनुसार पर्ल के साथ 5 लोगों को भी हिरासत में किया गया था| नाबालिग पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके साथ कार में बार-बार रेप किया गया है, इसके बाद ही पुलिस ने कारवाई करते हुए सभी को पकड़ा था|

अभिनेता को जमानत पर रिहा कर दिया गया है, इसके बाद आसाराम बापू के भक्त सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते नज़र आए थे| हाल ही में पर्ल ने इन्स्टाग्राम पर एक लम्बा चौड़ा संदेश शेयर करते हुए पुरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "लोगों की परीक्षा लेने का जिंदगी का अपना ही एक तरीका है| मैंने कुछ ही महीने पहले अपनी नानी मां को खोया और फिर उसके 17वें दिन मैंने अपने पिता को खो दिया| इसके बाद मेरी मां को कैंसर हो गया और फिर मुझपर ये आरोप लगे, मुझे पिछली रातों ने एक क्रिमिनल जैसा महसूस कराया गया| मैं सत्यमेव जयते में विश्वास करता हूँ और मुझे कानून, न्यायपालिका, अपने देश के ईश्वर पर पूरा भरोसा है, मेरे लिए दुआएं करते रहे|" उनके दोस्त इसको पढ़ने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



11 दिनों तक जेल में रहने के बाद 15 जून को उन्हें जमानत दे दी गई है| अगर आपको पता हो साल 2013 में आसाराम को सूरत में 2 बहनों के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था| उनके उपर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज़ हुआ परन्तु 8 साल जेल में रहने के बावजूद भी उनको आज तक जमानत नहीं मिल सकी है और लोग इसी बात से परेशान होकर अपना रोष प्रकट कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load