Bollywood News


अनुष्का शर्मा ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लोगों से वीडियो के माध्यम से की प्रार्थना!

अनुष्का शर्मा ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लोगों से वीडियो के माध्यम से की प्रार्थना!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा वर्तमान समय में अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में हैं| जहाँ पर भारतीय क्रिकेट टीम मैच खेलने वाली है, अभिनेत्री पर्यावरण के बारे में अच्छी जानकारी रखती हैं| हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से पर्यावरण को सुरक्षा और उसका बचाव करने की प्रार्थना की है|

बता दें कि अनुष्का ने पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्कुलर फैशन को लोगों के चलन में लाने का निर्णय लिया है| अपने इस अभिनयान के अनुसार अभिनेत्री मैटरनिटी कपड़ों को ऑनलाइन सेल किया करेंगीं| अभिनेत्री के द्वारा शेयर की गई वीडियो को देखने के बाद उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



आपको अगर पता हो मैटरनिटी कपड़ों को बनाते समय उनकी क्वालिटी पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाता है| ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि कपड़े को लगातार इस्तेमाल करने के बाद आने वाले समय में उनसे पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान न हो|

कुछ समय पहले विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से सोशल मीडिया पर कोरोना बचाव की नई मुहिम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स को दी थी| यह लव बर्ड कोरोना से ग्रसित मरीजों को मदद प्रदान करने के लिए पैसे इक्कठा करता नज़र आया था, अपने इस प्रोजेक्ट के माध्यम से उन्होंने कोरोना से पीड़ित जरुरतमंदों के लिए ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स, बेड, दवाइयाँ और कुछ जरूरी सुविधा उपलब्ध करवाई थी|

End of content

No more pages to load