Bollywood News


हाईकोर्ट परमिशन के बाद कंगना रनौत का पासपोर्ट रिन्यू, अब करेंगीं इस फिल्म का शूट शुरू!

हाईकोर्ट परमिशन के बाद कंगना रनौत का पासपोर्ट रिन्यू, अब करेंगीं इस फिल्म का शूट शुरू!
हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री कंगना रनौत को अपना पासपोर्ट रिन्यूअल करवाने के लिए अनेक मुसीबतों का सामना करना पड़ा है| कुछ समय पहले वह बॉम्बे हाईकोर्ट से परमिशन लेती नज़र आई थी, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर में अभिनेत्री के पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने वाली थी| हाल ही में अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए पासपोर्ट रिन्यू होने की जानकारी फैन्स को दी है|

आने वाले समय में वह अपने प्रोजेक्ट 'धाकड़' की शूटिंग के लिए हंगरी जाने वाली हैं| अगर अभिनेत्री का पासपोर्ट समय पर रिन्यू नही हो पाता तो उन्हें फिल्म के शूट को रोकना पड़ सकता था| धाकड़ के निर्देशक के साथ की तस्वीर शेयर करते हुए कंगना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "मुझे मेरा पासपोर्ट मिल गया है, आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, चीफ मैं जल्द ही आपके साथ होने वाली हूँ|" देखिये-



कंगना के उपर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था और उसी के चलते उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था| पासपोर्ट ऑफिस ने कंगना पर मुनव्वर अली द्वारा दर्ज़ एफआईआर के कारण उनका पासपोर्ट रिन्यू नही करने पर सहमति जताई थी|

फिल्म 'धाकड़' का निर्देशन रजनीश घई और सोहेल मलकाई व दीपक मुकुट इसका प्रोड्क्शन काम कर रहे हैं| इसमें कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल के अलावा दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

इसके अलावा अभिनेत्री 'थलाइवी' में भी दिखाई देने वाली हैं, यह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की जीवनी पर आधारित फिल्म है| इसे 23 अप्रैल 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था परन्तु कोरोना के बढ़ जाने से इसका प्रदर्शन अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है|

End of content

No more pages to load