Bollywood News


एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति और मशहूर निर्देशक राज कौशल का हार्ट अटैक से हुआ निधन!

अभी-अभी खबर मिली है कि हॉट अदाकारा मंदिरा बेदी के पति और हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन हो गया है| इस खबर के सामने आते मनोरंजन जगत में मातम सा छा गया है| मीडिया सूत्रों की मानें तो उन्होंने रविवार को अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज ने अपने फ़िल्मी सफर में शादी का लड्डू, एंथनी कौन है और प्यार में कभी-कभी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था| राज और मंदिरा ने कुछ समय तक रिलेशन में रहने के बाद साल 1999 में शादी कर ली थी| इसके बाद 2011 में दोनों बेटे वीर के माता-पिता बन गए थे, पिछले साल ही इन दोनों ने एक बेटी को गोद लिया था|



राज ने सोशल मीडिया पर फैन्स को अपनी बेटी से मिलवाया भी था, इसका नाम इन्होने तारा बेदी कौशल रखा है| कुछ समय पहले की पार्टी में उनके साथ एक्टर अंगद बेदी, नेहा धूपिया, आशीष चौधरी, सागरिका घाटके, जहीर खान और वाइफ मंदिरा बेदी नज़र आई थी| राज के निधन की खबर को देखने के बाद उनके दोस्त सोशल मीडिया के द्वारा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load