Bollywood News


तापसी पन्नू पर एक बार फिर बरसते हुए कंगना रनौत बोली- प्रोड्यूसर्स से भीख मांगती है!

तापसी पन्नू पर एक बार फिर बरसते हुए कंगना रनौत बोली- प्रोड्यूसर्स से भीख मांगती है!
बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री तापसी पन्नू के बयान और कंगना रनौत के पलटवार से दोनों एक्ट्रेस के बीच बातों की झड़प शुरू हो गई है| इसके वजह से सोशल मीडिया पर दोनों के फैन्स के बीच भी कई तरह का टकराव देखने को मिल रहा है| हाल ही में कंगना ने एक बार फिर इन्स्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए तापसी पर अपने जुबानी तीर चलाए हैं|

यह दोनों अभिनेत्रियाँ अपने बेबाक अंदाज़ के लिए काफी लोकप्रिय हैं| तापसी ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा था, "मेरी जिंदगी में उनका कोई मतलब नहीं है, मेरे लिए वह एक एक्ट्रेस हैं बस, आप किसी को तब पसंद या नापसंद कर सकते हैं जब वह आपके दिल में होता है, लेकिन मेरे लिए वह इतना महत्व नही रखती हैं|

उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद कंगना ने भी अपना जवाब दिया है और लिखा है कि, "तापसी प्रोड्यूसर्स को कॉल करके भीख मांगती थीं कि कंगना जी ने कुछ छोड़ा है तो मुझे दे दो प्लीज और आज इसकी औकात देखो| जो कभी गरीब प्रोड्यूसर की कंगना कहलाने में प्राउड फील करती थी, आद मुझे ही जरूरी नहीं है कह रही है| खैर तुम्हें अपनी अपकमिंग फिल्मों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं|" इसको देखने के बाद कंगना के फैन्स जमकर अपना मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं| देखिये-



आने वाले समय में कंगना फिल्म 'थलाइवी' में दिखाई देने वाली हैं, जो अप्रैल 2021 में रिलीज़ होने वाली थी, परंतु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से इसके प्रदर्शन को टाल दिया गया| इसके अलावा वह अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता के साथ एक्शन थ्रिलर 'धाकड़' में नज़र आने वाली हैं| अभिनेत्री के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load