Bollywood News


नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर अजय देवगन ने वीडियो के द्वारा की डॉक्टर्स की तारीफ!

नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर अजय देवगन ने वीडियो के द्वारा की डॉक्टर्स की तारीफ!
बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक अजय देवगन शानदार अभिनय के साथ लाखों लोगों के दिलों पे राज करते हैं| कुछ दिनों पहले ही उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह तेलुगु इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म 'नांधी' को दिल राजू के साथ मिलकर बनाने जा रहे हैं| हाल ही में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक खास संदेश शेयर करते हुए कोरोना काल में भगवान का रूप ले चुके डॉक्टर्स को नेशनल डॉक्टर्स डे की बधाई दी है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल से अभी तक कोरोना में जिस तरह डॉक्टर्स ने फ्रंटलाइन पर आकर लोगों की मदद की है, उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है| आज नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर सारी दुनिया इनको सलाम कर रही है| हाल ही में अजय ने भी एक वीडियो के माध्यम से इन डॉक्टर्स की खूब सराहना की है, अभिनेता की इस प्रतिक्रिया को देखने के बाद फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं|



अजय देवगन के पास वर्तमान समय में काफी फिल्मों की लाइन है, जिनमें वह नज़र आने वाले हैं| आने वाले समय में वह भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, थैंक गॉड, गंगूबाई काठियावाड़ी, चाणक्य, गोबर, आरआरआर, मैदान, मे डे और रूद्र जैसी फिल्मों में अपने चाहने वाली को एंटरटेन करते दिखाई देने वाले हैं। अभिनेता के फैंस उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load