हाल ही में इंस्टाग्राम ने साल 2021 रिच लिस्ट का ऐलान किया है, इसमें सिर्फ 2 भारतीय सेलेब्स टॉप 30 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाए हैं| बता दें कि इस बार बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने 27वां स्थान प्राप्त किया है| वहीं दूसरी और भाररतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने 19वां स्थान प्राप्त किया है| इस खबर के सामने आते ही सारे देशवासी काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं|
यह इंस्टाग्राम रिच लिस्ट फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स, स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज़ और अन्य लोगों को ध्यान में रख कर तैयार की गई है| प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम से प्रति पोस्ट 3 करोड़ की कमाई करती हैं जबकि विराट कोहली एक पोस्ट से 5 करोड़ रुपए कमा लेते हैं| इस लिस्ट में पहला स्थान लोकप्रिय फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने प्राप्त किया है, वह अपनी एक पोस्ट से 11 करोड़ रुपए की कमाई कर लेते हैं|
लिस्ट में दुसरे नम्बर पर रहे हैं, पूर्व डब्ल्यू डब्ल्यू ई रेसलर और हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन, इनके बाद एरियाना ग्रांडे तीसरे स्थान पर रही हैं| मशहूर बिजनेसवुमन काइली जेनर ने चौथा स्थान हासिल किया है|
अगर आपको पता हो प्रियंका चोपड़ा के इन्स्टाग्राम पर 65 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वहीं विराट कोहली को 132 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं|
2021 की इंस्टाग्राम रिचलिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली जगह बनाने में कामयाब!
Friday, July 02, 2021 09:16 IST
