Bollywood News


बच्चों के साथ मजेदार एक्सरसाइज करते दिखे एक्शन हीरो विद्युत जामवाल, वीडियो वायरल!

बच्चों के साथ मजेदार एक्सरसाइज करते दिखे एक्शन हीरो विद्युत जामवाल, वीडियो वायरल!
अगर मार्शल आर्ट्स को वैश्विक मानचित्र पर लाने की बात होती है तो बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल सारी हदों को पार करने के लिए तैयार रहते हैं। वे एक ऐसे व्यक्ति के रूप जाने जाते हैं जो हर असंभव चीजों का परीक्षण करना पसंद करते हैं। हाल ही में अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर एक विडियो फैन्स के साथ शेयर की है, इसमें वह बच्चों के साथ मजेदार एक्सरसाइज करते नज़र आ रहे हैं|

विद्युत अपना नाम जैकी चैन और ब्रूस ली जैसे महान आर्टिस्टट के साथ लिखवा चुके हैं| बॉलीवुड का यह युवा प्रतिभावान अभिनेता दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्टट में से एक माना जाता है, बता दें कि विद्युत भारतीय मार्शल आर्ट की प्राचीन विद्या पद्धति कलरीपायट्टु का प्रशिक्षण ले चुके हैं| अभिनेता ने हाल ही में खेल-खेल में छोटे बच्चों को भी एक्सरसाइज करवाई है| इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैन्स जमकर कमेंट बॉक्स में तारीफ कर रहे हैं| देखिये-



कुछ समय पहले रिलीज़ हुई फ़िल्म 'खुदा हाफिज' की सफलता के बाद, "10 पीपल यु डोंट वांट टू मेस विथ" में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मैन v/s वाइल्ड फेम के बेयर ग्रिल्स के साथ अपना नाम दर्ज कर विद्युत इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय अभिनेता का गौरव हासिल कर चुके हैं। इस सूची में दुनिया के सबसे घातक योद्धा, निन्जा का नाम भी शामिल है।

End of content

No more pages to load