Bollywood News


कंगना रनौत पासपोर्ट मिलते ही हंगरी हुई रवाना, एयरपोर्ट पर फूल खरीदती दिखी!

कंगना रनौत पासपोर्ट मिलते ही हंगरी हुई रवाना, एयरपोर्ट पर फूल खरीदती दिखी!
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को अपना पासपोर्ट रिन्यूअल करवाने के लिए अनेक मुसीबतों को झेलना पड़ा है| इसके लिए वह बॉम्बे हाईकोर्ट से परमिशन लेती नज़र आई थी, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर में अभिनेत्री के पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने वाली थी| कुछ समय पहले ही अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए पासपोर्ट रिन्यू होने की जानकारी फैन्स को दी थी|

हाल ही में अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें इन्टरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं, इनको कंगना ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा किया है| वह अपने आगामी प्रोजेक्ट 'धाकड़' की शूटिंग के लिए हंगरी के लिए रवाना चली गई हैं, इस दौरान उनको एम्स्टर्डम में 6 घंटे का काफी बड़ा ब्रेक लेना पड़ा था| अभिनेत्री येलो कलर की ड्रेस और पिंक कलर का ओवरकोट पहने फूल खरीदती नज़र आई हैं, उनका यह मोहक अंदाज़ फैन्स को काफी पसंद आ रहा है| देखिये-



फिल्म 'धाकड़' का निर्देशन रजनीश घई कर रहे हैं और सोहेल मलकाई के साथ मिलकर दीपक मुकुट इसका प्रोड्क्शन कार्य सम्भाल रहे हैं| इसमें कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल के अलावा दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में नज़र आने वाली हैं।

इसके अलावा अभिनेत्री 'थलाइवी' में भी नज़र आएगी, जो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की जीवनी पर आधारित फिल्म है| इसे 23 अप्रैल 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था परन्तु कोरोना के बढ़ जाने से इसका प्रदर्शन अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है|

End of content

No more pages to load