Bollywood News


'भूत पुलिस' से सैफ अली खान के विभूति के बाद अर्जुन कपूर का चिरौंजी लुक वायरल!

'भूत पुलिस' से सैफ अली खान के विभूति के बाद अर्जुन कपूर का चिरौंजी लुक वायरल!
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अर्जुन कपूर अपने आगामी प्रोजेक्ट अगली 'भूत पुलिस' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं| कुछ समय पहले सैफ का विभूति लुक लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था, जिसको काफी पसंद किया गया था| हाल ही में अर्जुन का पोस्टर सामने आया है, जिसको फैन्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है|

बात करें सैफ की तो वह अपने ब्लैक जैकेट लुक में माचो की तरह नज़र आ रहे थे| उनके बाद अब अर्जुन का चिरौंजी लुक भी धांसू नज़र आ रहा है, इसको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपना मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं| इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में सैफ और अर्जुन के अलावा यामी गौतम, जैकलीन फर्नांडीज़ भी अहम भूमिका में नज़र आने वाली हैं| देखिये-





फिल्म 'भूत पुलिस' का निर्देशन कार्य पवन कृपलानी सम्भाल रहे हैं, जबकि रमेश तौरानी व अक्षय पूरी इसका निर्माण कर रहे हैं| सबसे पहले शेयर किए गए पोस्टर में यामी एक मशाल पकड़े, अर्जुन भाला पकड़े, सैफ हाथ में कंकाल और जैकलीन चाबुक पकड़े नज़र आई थी| इसको डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी पर लोगों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा|

End of content

No more pages to load