Bollywood News


बिग बॉस सीजन 14 फेम राहुल वैद्य और दिशा परमार इस दिन लेगें सात फेरे!

जब से सिंगर राहुल वैद्य बिग बॉस 14 के रनरअप बनने के बाद घर से बाहर आए हैं तो उनका सितारा काफी बुलंदियों पर है| आए दिन राहुल की अपनी गर्लफ्रेंड दिशा के साथ तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, हाल ही में खबर मिली है कि यह जोड़ा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहा है|

रोमांटिक कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार कब फेरे लेने वाले हैं, इसके बारे में राहुल ने महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स के साथ साझा की है| उन्होंने शादी के कार्ड की तस्वीर इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर की है, यह लव बर्ड इसी महीने 16 तारीख को सात फेरे लेने वाला है| देखिये-



अगर आपको पता हो कुछ समय पहले राहुल लोकप्रिय टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 11' में नजर आए थे| इसी के सिलसिले में वह अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ साउथ अफ्रीका जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे| राहुल जाने से पहले अपने लव को किस भी करते दिखाई दिए| इनकी शादी में सिर्फ करीबी लोगों को ही शामिल होने के लिए निमन्त्रण भेजा गया है|

End of content

No more pages to load