Bollywood News


रणवीर सिंह के 36वें जन्मदिन पर इस निर्माता ने किया 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ऐलान!

रणवीर सिंह के 36वें जन्मदिन पर इस निर्माता ने किया 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ऐलान!
6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्म लेने वाले रणवीर सिंह आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं, अभिनेता ने अपने करियर में अनेक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं| हाल ही में हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने रणवीर के इस खास दिन पर उनको बेहतरीन गिफ्ट देते हुए एक नई फिल्म का ऐलान कर दिया है|

बता दें कि रणवीर सिंह को उनके जन्मदिन पर फैन्स और करीबी दोस्त सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां दे रहे हैं| अभिनेता ने अपने आगली प्रोजेक्ट का एक वीडियो इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैन्स को खुशखबरी दी है|

पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, "मेरे विशेष दिन पर एक विशेष घोषणा! प्रस्तुत है - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, मेरी चमकदार सुपरनोवा आलिया भट्ट के साथ, स्वयं शैली द्वारा निर्देशित, बहुरूपदर्शक दूरदर्शी करण जौहर, और इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित। 2022 में आपको आकर्षित करने के लिए आ रहा है! #RockyAurRaniKiPremKahani #RRKPK @aliaabhatt @karanjohar @apoorva1972 @_ishita_moitra_ @shashankkhaitan @gogoroy @somenmishra @dharmamovies @viacom18studios|"



बड़े पर्दे पर लोगों को अपनी शानदार एक्टिंग के द्वारा दीवाना बनने के बाद अब यह अभिनेता टीवी जगत में तहलका मचाने के लिए तैयार है| आने वाले समय में रणवीर कलर्स चैनल पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं, वह बहुत जल्द क्विज शो 'द बिग पिक्चर' को दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है, इसका प्रोड्क्शन कार्य आईटीवी स्टूडियोज ग्लोबल एंटरटेनमेंट और बनिजय आसिया सम्भाल रहे हैं|

End of content

No more pages to load