Bollywood News


सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जन्मदिन पर भारतीय निर्माता साजिद नाडियाडवाला की करी तारीफ!

सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जन्मदिन पर भारतीय निर्माता साजिद नाडियाडवाला की करी तारीफ!
साजिद नाडियाडवाला ने 2009 की फिल्म 'कम्बख्त इश्क' में हॉलीवुड के दिग्गज सिल्वेस्टर स्टेलोन के साथ काम किया था। आज उनके जन्मदिन पर आइए इस वीडियो पर नज़र डालते है जहां उन्होंने अपने पसंदीदा भारतीय निर्माता साजिद नाडियाडवाला के लिए ढ़ेर सारी अच्छी बातें कही हैं।

साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के सोशल मीडिया पेज पर वीडियो शेयर किया है और लिखते है,"It's a dream come true working with you sly! Thanks for the kind words and a Very Happy Birthday! Always your Die hard fan and producer.-#SajidNadiadwala @officialslystallone #HappyBirthdaySylvesterStallone"



वीडियो में हमें 2009 की शूटिंग के दिनों से साजिद और सिल्वेस्टर द्वारा साझा किए गए कई बीटीएस क्षणों की एक झलक साझा की गई है। सिल्वेस्टर ने भी निर्माता की प्रशंसा करने का कोई मौका नहीं छोड़ा जहाँ वह हमारे प्रिय साजिद नाडियाडवाला के बारे में इतनी प्रशंसा करते है।

'sly' के नाम से मशहूर सिल्वेस्टर स्टेलोन एक स्थापित दिग्गज अभिनेता हैं। उनके बारे में कहने के लिए केवल एक अच्छी बात है जिससे हम सभी को सहमत होना होगा कि दोनों आज भी बहुत अच्छे संबंध साझा करते हैं और भाइयों की तरह हैं!

End of content

No more pages to load