Bollywood News


अजय देवगन स्टारर "भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया" इस दिन देगी ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर दस्तक!

अजय देवगन स्टारर फिल्म "भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया" के रिलीज़ होने का दर्शक काफी समय से इंतज़ार कर रहे है| फिल्म के मेकर्स ने पिछले साल जनवरी में अजय का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसको लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी| हाल ही में अभिनेता ने इसका एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज़ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स को दी है|

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण फिल्म मेकर्स अपनी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं| अब अजय ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "1971. अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई। #BhujThePrideOfIndia 13 अगस्त को ही रिलीज हो रही है @DisneyplusHSVIP .#DisneyPlusHotstarMultiplex @दत्तसंजय #सोनाक्षी सिन्हा @ एमीविर्क #नोराफतेही @ SharadK7 @pranitsubhash @ihanaofficial @ अभिषेक दुधाई6 #भूषण कुमार @TSeries|"



इस फिल्म में अजय भारतीय वायुसेना के जवान का रोल निभा रहे हैं, जिसका नाम विजय कर्णिक है| इसका निर्देशन कार्य अभिषेक दुधैय्या संभाल रहे हैं। यह फिल्म 1971 के इंडो-पाकिस्तान वार की पृष्ठभूमि पर आधारित है| इस फिल्म की रिलीज डेट 14 अगस्त 2020 रखी गई थी, परन्तु कोरोना महामारी के कारण इसके प्रदर्शन को स्थगित करना पड़ा था| इसमें अजय के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा एमी विर्क और राणा दग्गुबाटी जैसे मशहूर कलाकार भी नज़र आने वाले हैं

End of content

No more pages to load