Bollywood News


अरशद वारसी जल्द प्रस्तुत करेंगें सस्पेंस से भरपूर 'असुर' वेब सीरिज़ का दूसरा पार्ट!

पिछले साल ओटीटी पर अनेक वेब सीरिज़ प्रदर्शित की गई थी, परन्तु इनमें अरशद वारसी स्टारर 'असुर' को लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया गया था| अभिनेता इसमें सीबीआई ऑफिसर धनंजय राजपूत के किरदार में नज़र आए थे, हाल ही में खबर मिली है कि मेकर्स अब इसके दुसरे पार्ट को लोगों के सामने प्रस्तुत करने के लिए उत्सुक हैं|

जब इसका पहला सीजन खत्म हुआ था तो फैन्स उसी समय से अगले भाग के आने का इंतजार करने लगे थे| अब इस खबर के सामने आते ही उनकी ख़ुशी का ठिकाना नही रहा है| जहाँ पर यह सीरिज़ खत्म हुई थी, वहीं से अगले भाग पर काम किया जाएगा| सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर इस प्रोजेक्ट की शूटिंग इस महीने में शुरू की जा सकती है|

साल 2020 में रिलीज़ हुई 'असुर' एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, इसमें अरशद के अलावा बरूण सोबती, अमय वाघ जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ थे| 8 एपिसोड की इस कहानी को 'वूट' पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था| अब सीजन 2 में अपने शानदार अभिनय से एक बार फिर अरशद ने लोगों को एंटरटेन करने की तैयारी कर ली है|

End of content

No more pages to load