Bollywood News


अजय देवगन के साथ-साथ वेब सीरीज 'रुद्रा' के द्वारा ओटीटी डेब्यू करेगी ये अभिनेत्री!

अजय देवगन के साथ-साथ वेब सीरीज 'रुद्रा' के द्वारा ओटीटी डेब्यू करेगी ये अभिनेत्री!
हिंदी दिनेमा में साल 2002 में रिलीज़ हुई फिल्म 'क्या दिल ने कहा' से अपना सफर शुरू करने वाली ईशा देओल ​एक बार फिर से अपने अभिनय का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं| अगर आपको पता हो बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन वेब सीरीज 'रुद्रा' के द्वारा ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं| परन्तु उनके साथ अभिनेत्री ईशा भी अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं|

बता दें कि ईशा पिछले काफी सालों से सिनेमा से दूरी बनाए हुए थे, परन्तु अजय देवगन स्टारर इस सीरीज द्वारा वह भी अपना कमबैक करने वाली हैं| हाल ही में अभिनेत्री ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए कैपश्न में लिखा कि, "रुद्रा - द एज ऑफ़ डार्कनेस", मेरी वेब सीरीज डेब्यू और वो भी अजय के विपरीत @अजय देवगन जो कई फिल्मों में मेरे लिए शानदार सह-कलाकार रहे हैं। द्वारा निर्मित @Applauseसामाजिक तथा @BBCStudiosIndia. आगामी @DisneyplusHSVIP|" देखिये-



वेब सीरिज़ 'रुद्रा' में ईशा और अजय के अलावा राशि खन्ना और हेमंत खेर भी अहम भूमिकाओं में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं| कुछ समय सुपरहिट सीरिज़ 'स्कैम 1992' पेश कर चुकी अप्लाउज एंटरटेनमेंट इसका प्रोड्क्शन कार्य सम्भाल रही है| अगर आपको पता हो 'रुद्रा' हॉलीवुड की टीवी सीरीज 'लूथर' का हिंदी रीमेक है|

End of content

No more pages to load