Bollywood News


अमायरा दस्तूर ने किया सीक्रेट टेम्पटेशन टैल्क ब्रांड के साथ साइन!

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर हमेशा से ही अपने ब्यूटी सीक्रेट्स के लिए जानी जाती हैं। अपनी बेदाग त्वचा से लेकर बेहतरीन बालों और शानदार फिगर से एक्ट्रेस ने पिछले कुछ वर्षों में कई दिल जीते हैं।

इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वे कई ब्यूटी केयर ब्रांड्स जैसे कि सेरी कॉस्मेटिक्स, फ्रेस्का जूस, मैरिको (हेयर एंड केयर) और लिरिल की ब्रांड एंबेसडर रही हैं। ब्रांड्स की उनकी शानदार सूची में अब सीक्रेट टेम्पटेशन टैल्क भी जुड़ गया है। संयोग से इन सभी ब्रांड्स ने बहुत ही कम समय में एक के बाद एक इस खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ साइन किया है, जिसने अमायरा को उनकी वास्तविक सुंदरता के रूप में और अधिक मजबूत कर दिया है।

अपने ब्रांड साइनिंग स्प्री पर बात करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं, "इन आइकॉनिक ब्रांड्स का हिस्सा बनना वास्तव में रोमांचक है। मैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को ब्यूटी ब्रांड्स का हिस्सा बनते देख बड़ी हुई हूँ और यह सब मुझे करने का मौका मिलेगा, यह सोचना भी एक अद्भुत एहसास था, जो कि आज वास्तव में मुझे मिला है। मैं यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ कि वर्ष 2021 में मेरे लिए और क्या विशेष होने वाला है।"

कई ब्रांड्स, एक्ट्रेसेस को अपना ब्रांड एंबेसेडर बनाने के लिए होड़ में हैं। हम निश्चित रूप से यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि अमायरा दस्तूर के लिए यह वर्ष और क्या विशेष लाएगा।

End of content

No more pages to load