Bollywood News


सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेटे का नाम इसलिए रखा 'जेह'!

सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेटे का नाम इसलिए रखा 'जेह'!
बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर ने 8 मार्च को अपने फैंस के साथ मिलकर बड़े ही अनोखे अंदाज़ में वूमेन्स डे सेलिब्रेट किया था| अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर लोगों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की बधाई देते हुए अपने दूसरे बेटे की एक क्यूट सी झलक दिखाई थी| माँ बेटे की यह तस्वीर आते ही काफी वायरल हो गई थी, इसके बाद अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर सैफ अली खान और तैमूर अली खान के साथ ही उनके नए राजकुमार की तस्वीर शेयर की थी| अब इनके दूसरे बच्चे का नाम इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है|

इस समय करीना और सैफ महाराष्ट्र में लॉकडाउन के चलते अपने घर पर परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं| अगर आपको पता हो करीना ने 21 फरवरी, 2021 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था| अब खबर आ रही है कि माँ बाप ने हाल ही में पत्रकारों से बात करते हुए अपने इस नए राजकुमार का नाम 'जेह' बताया है, घर पर सभी उसको 'जे' कह कर बुलाते हैं| इस खबर के सामने आते ही दोनों के फैन्स काफी और उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

आने वाले समय में करीना अपनी प्रेगनेंसी पर आधारित किताब 'करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबिल' को रिलीज़ करने वाली हैं| इसके अलावा वह अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनाई गई फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं| फिल्म को 2020 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से अब इसको 2021 में क्रिसमिस के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा| करीना के फैंस इसके रिलीज़ होने का काफी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load