Bollywood News


करीना कपूर खान ने लॉन्च की अपनी प्रेगनेंसी पर आधारित 'प्रेगनेंसी बाइबिल' किताब!

करीना कपूर खान ने लॉन्च की अपनी प्रेगनेंसी पर आधारित 'प्रेगनेंसी बाइबिल' किताब!
बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंट होने से पहले सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी| इनमें वह योगासन करते हुए खूबसूरत तरीके से बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आई थी| अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर लोगों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की बधाई देते हुए अपने दूसरे बेटे की एक क्यूट सी झलक दिखाई थी| हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर कुछ वीडियो और तस्वीर शेयर करते हुए अपनी प्रेगनेंसी पर आधारित 'प्रेगनेंसी बाइबिल' किताब को प्रस्तुत किया है|

करीना ने 21 फरवरी, 2021 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था| माँ बाप ने हाल ही में पत्रकारों से बात करते हुए अपने इस नए राजकुमार का नाम 'जेह' बताया है| अब सोशल मीडिया पर साझा कि गई वीडियो में करीना किचन में दिखाई दे रही हैं, यहाँ पर वह ओवन से 'प्रेगनेंसी बाइबिल' किताब को निकालती हैं|

इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "यह यात्रा संम्पूर्ण रूप से रही है ... मेरी गर्भावस्था और मेरी गर्भावस्था बाइबिल लिखना दोनों। अच्छे दिन और बुरे दिन थे; कुछ दिनों में मैं काम पर जाने के लिए उतावली थी और अन्य जहाँ मैं बिस्तर से उठने के लिए संघर्ष कर रही थी। यह पुस्तक मेरी दोनों गर्भावस्थाओं के दौरान शारीरिक और भावनात्मक रूप से जो अनुभव करती है, उसका एक बहुत ही व्यक्तिगत विवरण है|" इसको देखने के बाद फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-





फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनाई गई फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में आमिर खान के साथ नज़र आने वाली हैं| फिल्म को 2020 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से अब इसको 2021 में क्रिसमिस के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा| करीना के फैंस इसके रिलीज़ होने का काफी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load