Bollywood News


रोमांटिक डेब्यू करने वाले सनी देओल के बेटे करण ने शुरू किया दूसरी फिल्म पर काम!

पिछले साल सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल को एक रोमांटिक - ड्रामा फिल्म 'पल - पल दिल के पास' से बॉलीवुड में लॉन्च किया था| इसमें उनके साथ सहर बम्बा ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, हालांकि फिल्म का म्यूज़िक हिट रहा था| जिसे काफी पसंद किया गया था फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही थी| हाल ही में करण ने इन्स्टाग्राम ने पर खुद की एक तस्वीर साझा की है जिसके द्वारा वह फैन्स को अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते नज़र आ रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करण क्राइम कॉमेडी फिल्म 'वेले इन दिल्ली' में दिखाई देने वाले हैं| कुछ समय पहले उनको एयरपोर्ट पर व्हाइट टी शर्ट और जीन्स पहने देखा गया था, सूत्रों के अनुसार वह शूट के लिए दिल्ली आए हुए हैं| इस फिल्म का निर्देशन कार्य देवेन मुंजाल संभाल रहे हैं, पोस्ट शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा कि, "नया रूप, नई शुरुआत! #जस्ट #नया लुक :- @nikhilshenoyphoto @tushar_hair|" देखिये-



बता दें की 'पल पल दिल के पास' एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन सनी देओल ने और निर्माण सनी साउंड्स और ज़ी स्टूडियोज़ ने किया था| 60 करोड़ के भारी बजट पर बनी यह फिल्म मात्र 8 करोड़ का ही कारोबार कर पायी थी|

End of content

No more pages to load