Bollywood News


'सुपर 30' के 2 साल; ऋतिक रोशन की वैनिटी वैन से यह अनमोल याद आपका दिन बना देगी!

अपनी हालिया सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में, ऋतिक रोशन ने हमें अपना एक ऐसा पक्ष दिखाया जो हमने पहले कभी नहीं देखा था। फिल्म सुपर 30 में उनके प्रदर्शन को दर्शकों और आलोचकों द्वारा समान रूप से सरहाया गया है। आज फिल्म की दूसरी वर्षगांठ पर, अभिनेता ने प्रशंसकों के साथ एक खूबसूरत थ्रोबैक साझा किया है।

अपनी पिछली फिल्म 'कोई मिल गया' का एक गाना गाते हुए, इस वीडियो में ऋतिक रोशन अपने 'सुपर 30' लुक में नजर आ रहे है। मजे की बात यह है कि उन्होंने अच्छे पुराने गाने को अपना किरदार आनंद कुमार का स्पर्श दिया है।



ऋतिक सिर्फ स्किन में ही नहीं बल्कि अपने किरदार की आत्मा में समा गए है। फिल्म में अभिनेता ने एक बिहारी शिक्षक की भूमिका को बखूबी निभाया है। उनके अभूतपूर्व परिवर्तन और उत्तम बिहारी बोली को उनके प्रशंसकों और दर्शकों द्वारा खूब सरहाया गया है।

वर्क फ्रंट पर, ऋतिक रोशन जल्द दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर' में नज़र आएंगे।

End of content

No more pages to load