Bollywood News


आयुष्मान खुराना आगामी प्रोजेक्ट 'डॉक्टर जी' की शूटिंग के लिए हुए इस जगह रवाना!

आयुष्मान खुराना आगामी प्रोजेक्ट 'डॉक्टर जी' की शूटिंग के लिए हुए इस जगह रवाना!
आयुष्मान खुराना स्टारर जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'डॉक्टर जी' ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता और रोमांच पैदा कर दिया है। इस उत्सुकता को अधिक बढ़ाते हुए कुछ समय पहले इस प्रतिभाशाली अभिनेता ने युवा अभिनेत्री रकुल प्रीत के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए सूचित किया था कि उन्होंने इस कैंपस कॉमेडी ड्रामा का स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन शुरू कर दिया है।

हाल ही में आयुष्मान ने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं, मीडिया सूत्रों की मानें तो वह 'डॉक्टर जी' की शूटिंग के लिए भोपाल जा रहे हैं| वर्तमान समय में अभिनेता ऑफबीट फिल्मों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जिसके चलते वह निर्माताओं की पहली पसंद बने हुए हैं| बता दें कि जंगली पिक्चर्स के साथ 'बरेली की बर्फी' और 'बधाई हो' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अब उनके साथ तीसरी फिल्म बनाने जा रहे हैं| देखिये-



आयुष्मान और रकुल 'डॉक्टर जी' में पहली बार एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे। आयुष्मान जहां डॉ उदय गुप्ता की भूमिका निभाएंगे, वहीं अभिनेत्री एक मेडिकल स्टूडेंट डॉ फातिमा के किरदार में दिखाई देंगी, जो फिल्म में आयुष्मान की सीनियर है।

फ़िल्म का कांसेप्ट यूनिक, दिलचस्प और कुछ ऐसा है जो हमने मैनस्ट्रीम सिनेमा में नहीं देखा है और यह इंतज़ार निश्चित रूप से मीठा होगा| फिल्म अनुभूति कश्यप द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है।

End of content

No more pages to load