Bollywood News


पति राज कौशल के निधन के बाद दोस्त मौनी रॉय संग मस्ती करती दिखी मंदिरा बेदी!

पति राज कौशल के निधन के बाद दोस्त मौनी रॉय संग मस्ती करती दिखी मंदिरा बेदी!
बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति और हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक राज कौशल का 30 जून को हार्ट अटैक से निधन हो गया था| इस खबर के सामने आते मनोरंजन जगत में मातम सा छा गया था| निधन होने से कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी| इस समय मंदिरा मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, हाल ही में वह अपना दुःख भुलाकर दोस्त मौनी रॉय के साथ मस्ती करती नज़र आई हैं|

मौनी ने कुछ तस्वीरें इन्स्टाग्राम पर शेयर की हैं इसमें वह मंदिरा को गले लगाए दिखाई दे रही हैं| पहली में मंदिरा ब्लैक टॉप पहने नज़र आ रही हैं और दूसरी में वह व्हाइट शर्ट में मौनी के साथ पोज़ देती नज़र आ रही हैं| पोस्ट शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा कि, "मेरी स्ट्रॉग बेबी|" इसको देखने के बाद दोनों के फैन्स अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



राज और मंदिरा ने कुछ समय तक रिलेशन में रहने के बाद साल 1999 में शादी कर ली थी| इसके बाद 2011 में दोनों बेटे वीर के माता-पिता बन गए थे, पिछले साल ही इन दोनों ने एक बेटी को गोद लिया था| राज ने सोशल मीडिया पर फैन्स को अपनी बेटी से मिलवाया भी था, इसका नाम इन्होने तारा बेदी कौशल रखा है| कुछ समय पहले की पार्टी में उनके साथ एक्टर अंगद बेदी, नेहा धूपिया, आशीष चौधरी, सागरिका घाटके, जहीर खान और वाइफ मंदिरा बेदी नज़र आई थी|

End of content

No more pages to load