Bollywood News


लद्दाख में हुई 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के बाद वहां फैली गंदगी पर आमिर ने कहीं ये बात!

लद्दाख में हुई 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के बाद वहां फैली गंदगी पर आमिर ने कहीं ये बात!
पिछले साल भारत और चीन की सेनाओं के बीच गलवान घाटी में चल रहे तनाव के कारण बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' की शूटिंग लद्दाख में रोक दी थी। जिसको इस साल पूरा किया गया था, अब खबर आ रही है कि अभिनेता के उपर शूट के दौरान गंदगी फैलाने का आरोप लगा है| जिसके बाद आमिर ने भी ट्विटर पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है|

आमिर खान प्रोड्क्शन ने पोस्ट में लिखा कि, "यह काफी सोचने की बात है, AKP कहना चाहता है कि एक कंपनी के रूप में शूटिंग स्थानों पर सफाई के लिए खास प्रोटोकॉल पर ध्यान दिया जाता है| हमारी टीम ने यह गंदगी नहीं फैलाई है, अगर वहां के अधिकारी जांच करना चाहें तो कभी भी कर सकते हैं, उन्हें कोई भी समस्या नही होगी| देखिये-



आमिर खान की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्डा', हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है। उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं। आमिर आखरी बार बड़े पर्दे पर विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान' में नजर आए थे, इस फिल्म में उनके अभिनय की लोगों ने खूब सराहना की थी।

End of content

No more pages to load