Bollywood News


मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल को मिस करते हुए ऐसे किया 25 साल के रिश्ते को याद!

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मंदिरा बेदी के पति और हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक राज कौशल का 30 जून को हार्ट अटैक से निधन हो गया था| इस खबर के सामने आते मनोरंजन जगत में मातम सा छा गया था| हाक ही में अभिनेत्री अपनी अच्छी दोस्त मौनी रॉय के साथ टाइम स्पेंड करती नज़र आई थी| इसकी कुछ तस्वीरों सोशल मीडिया ओपर भी वायरल हुई थी| अब मंदिरा ने इन्स्टाग्राम पर पति के साथ की फोटोज को शेयर करते हुए अपने 25 सालों के प्यार को याद किया है|

मौनी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में वह मंदिरा को गले लगाए दिखाई दे रही थी| अब मंदिरा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "एक दूसरे को जानने के 25 साल। शादी के 23 साल.. तमाम संघर्षों से..हर शिखर और गर्त से..|" इसको देखने के बाद आयशा श्रॉफ से लेकर मौनी रॉय तक अनेक सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



राज और मंदिरा ने 1999 में शादी कर ली थी, इसके बाद 2011 में दोनों बेटे वीर के माता-पिता बन गए थे| पिछले साल ही इन दोनों ने एक बेटी को गोद लिया था, राज ने सोशल मीडिया पर फैन्स को अपनी बेटी से मिलवाया भी था, इसका नाम इन्होने तारा बेदी कौशल रखा है|

End of content

No more pages to load