Bollywood News


30 साल फिल्मों में काम करने के बाद अब ये काम शुरू करने जा रहे हैं अक्षय कुमार!

30 साल फिल्मों में काम करने के बाद अब ये काम शुरू करने जा रहे हैं अक्षय कुमार!
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार एक के एक बाद फिल्म रिलीज़ किये जा रहे हैं। आने वाले समय में अभिनेता के कई प्रोजेक्ट्स रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं और कई पर काम भी चल रहा हैं|

आपने अनेक बार अक्षय को सामाजिक मुद्दों पर बेबाक तरीके से बात करते हुए सुना होगा, हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है| अभिनेता की बेहतरीन एक्टिंग से प्रेरणा लेकर उनके फैन्स कलाकार बनने का सपना देखने लगते हैं, अब अक्षय लोगों के सपने सच करते दिखाई देंगें|

इस वीडियो में अक्षय बोल रहे है कि "क्या मैं एक मैथर्ड एक्टर हूँ? मुझे एक किरदार से दूसरे किरदार में जाने में ज्यादा समय नहीं लगता है, मैं अपने हिसाब से चलता हूँ ये मेरा मैथर्ड है| एक किरदार को कैसे प्ले करना है इसकी प्रेरणा मैं अक्सर रीयल लाइफ से लेता हूँ| जिंदगीभर आप अपने किए हुए एक छोटे से सीन की वजह से याद रखे जा सकते हो|" अभिनेता के फैन्स इस वीडियो को देखकर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



अगर आपको पता हो हाल ही में अक्षय कुमार का म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल 2' लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया है| यह गाना सोशल मीडिया पर आते ही अनेक रिकॉर्ड अपने नाम कर चूका है| अभिनेता के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो इस समय वह फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं, इसे 5 नवम्बर 2021 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा| इसके अलावा वह रोहित शेट्टी निर्देशित 'सूर्यवंशी' और फरहद समजी की 'बच्चन पांडे' में भी दिखाई देने वाले हैं| हिंदी सिनेमा प्रेमी इन सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load