Bollywood News


'आउटसाइडर्स फिल्म्स' को लॉन्च करते ही तापसी पन्नू ने किया पहली फिल्म का ऐलान!

बीते सालों में तापसी पन्नू ने पिंक, बदला, सांड की आँख, थप्पड़ और हसीन दिलरुबा जैसी फिल्मों से अपने अभिनय कौशल के द्वारा लोगों के दिलों एक अलग जगह बना ली है| आज अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने 'आउटसाइडर्स फिल्म्स' प्रोडक्शन हाउस की जानकारी दी| अब तापसी ने अपनी पहली फिल्म की घोषणा भी कर दी है, इस खबर के सामने आते ही फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं|

तापसी ने इन्स्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक साझा करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, " और यहाँ स्लेट में से पहला है, रोमांच से मेल खाने के लिए #BLURR! @zeestudiosofficial, #OutsidersFilms और @echelonproduction सीट थ्रिलर के एक किनारे के लिए एक साथ आते हैं। #AjayBahl द्वारा निर्देशित, @taapsee अभिनीत। @itsvishalrana @pranjalnk #PawanSony @manavdurga|"

दूसरी पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा, "नाटक कैसे सामने आता है ....#AjayBahl के #Blurr .के पहले लुक को देखने के लिए इसे पूरी तरह से तैयार #PawanSony @zeestudiosofficial #OutsidersFilms @echelonproduction @itsvishalrana @pranjalnk @manavdurga|" इसको देखने के बाद फैन्स जमकर कमेंट बॉक्स में अपना रिएक्शन दे रहे हैं| देखिये-





अजय बहल द्वारा निर्देशित 'ब्लर' फिल्म में तापसी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं| अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई थी| आने वाले समय में वह शाबाश मिट्ठू, दोबारा, लूप लपेटा और रश्मि रॉकेट जैसे प्रोजेक्ट्स में नज़र आने वाली हैं| अभिनेत्री के फैन्स इन सभी के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load