Bollywood News


इरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे को इसलिए कहा ड्रामेबाज, लव बर्ड की तस्वीर वायरल!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आमिर खान की बेटी इरा खान की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उनके फिल्मों में आने के भी कयास लगते रहे हैं, वह डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख चुकी हैं| उन्होंने इस वैलेंटाइन डे के हफ्ते में ही प्यार का इजहार पूरी दुनिया के सामने करते हुए अपने पाटनर नुपुर शिखरे के साथ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया साझा की थी| हाल ही में इस लव बर्ड ने कुछ तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर की हैं, इसमें इरा ने अपने लव को ड्रामेबाज बताया है|

अगर आपको पता हो आमिर खान इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं| कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से भी 15 साल तक साथ रहने के बाद तलाक ले लिया है| उनकी बेटी इरा भी खूब चर्चाओं में बनी रहती हैं, उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "वह ऐसा ड्रामेबाज है|" देखिये-



यह पहला मौका नही है जब इरा ने अपने बॉयफ्रंड की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की हैं, इन दोनों की मजेदार बॉन्डिंग हर फोटोज में नज़र आ जाती है| उनको अक्सर खुद की तस्वीर और वीडियो शेयर करते देखा गया है, इसके द्वारा वह अपने फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं|

End of content

No more pages to load