Bollywood News


सलमान खान को भी आई कैटरीना कैफ की याद इस अंदाज़ में किया जन्मदिन विश!

सलमान खान को भी आई कैटरीना कैफ की याद इस अंदाज़ में किया जन्मदिन विश!
बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ आज जिस मुकाम पर हैं ये सब उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। वर्तमान समय में यह अभिनेत्री अपने शानदार अभिनय कौशल और खूबसूरत हुस्न के द्वारा लोगों के दिलों में अलग जगह बना चुकी हैं| अगर आपको पता हो कल यानि 16 जुलाई को कैट ने अपना 38 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| उनको सोशल मीडिया के माध्यम से सेलेब्स और फैन्स की शुभकामनाएँ मिल रही हैं|

परन्तु जब बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने कैटरीना को बर्थ-डे विश किया तो सभी की नजरें अभिनेता की उस खास इन्स्टाग्राम पोस्ट पर टिकी रह गई| बता दें कि भाईजान ने कपिल शर्मा शो के सेट से कैटरीना के साथ की एक मोहक तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "आपको शानदार जन्मदिन की शुभकामनाएं कैटरीना! जन्मदिन पर आपको जीवन में ढेर सारा प्यार और सम्मान मिले, @कटरीना कैफ|" इसको देखने के बाद अभिनेता के फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपना मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं| देखिये-



सलमान और कैटरीना की बेहतरीन जोड़ी बार फिर बड़े पर्दे पर 'टाइगर 3' में नज़र आने वाली है| इसमें कैट पाकिस्तानी एजेंट की भूमिका में नज़र आएंगी, परन्तु वह सलमान के साथ मिलकर देश के दुश्मनों के साथ लड़ती दिखाई देने वाली हैं| अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यशराज फिल्म्स ने इसकी शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है| मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस प्रोजेक्ट के रिलीज़ होने का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load