Bollywood News


गोवा में वेकेशन एन्जॉय करने के बाद मुंबई के कैमरे में कैद हुए किम शर्मा और लिएंडर पेस!

गोवा में वेकेशन एन्जॉय करने के बाद मुंबई के कैमरे में कैद हुए किम शर्मा और लिएंडर पेस!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिंदी सिनेमा की युवा एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस स्टार लिएंडर पेस कुछ समय पहले गोवा में वेकेशन एन्जॉय कर रहे थे| अब इनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, यह जोड़ा अक्सर एक साथ स्पॉट किया गया है| लेकिन इन दोनों ने अपने प्यार का इज़हार अभी तक अधिकारिक नही किया है|

हाल ही कि तस्वीरों में लिएंडर और किम को मुंबई में एक जगह साथ देखा गया और लोगों ने इनको कैमरे में कैद कर लिया| बता दें कि लिएंडर ब्लैक टीशर्ट और ब्लू डेनिम पहने काफी कूल नज़र आ रहे थे, वहीं किम शर्मा भी यलो कलर की टॉप पहने काफी खूबसूरत लग रही थी| देखिये-



लिएंडर पेस और किम शर्मा अपनी तस्वीरों के कारण अक्सर चर्चाओं में रहते हैं| अगर आपको पता हो किम इससे पहले हर्षवर्धन राणे के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, परन्तु कुछ कारणों की वजह से दोनों अलग हो गए थे| ये जोड़ा कब अपने रिश्ते को लोगों के सामने लेकर आता है इसके बारे में अभी कुछ नही कहा जा सकता है|

End of content

No more pages to load