Bollywood News


ज़ी5 ने '14 फेरे' से पार्टी सॉन्ग 'चमक' किया रिलीज़!

ज़ी5 ने '14 फेरे' से पार्टी सॉन्ग 'चमक' किया रिलीज़!
'14 फेरे' से कॉलेज के दिनों का रोमांटिक ट्रैक जारी करने के बाद, भारत के सबसे बड़े ओटीटी होमग्रोन प्लेटफॉर्म ज़ी5 ने एक एनरजेटिक डांस नंबर 'चमक' रिलीज़ कर दिया है! यह ट्रैक आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा।

राजीव वी भल्ला, शारवी यादव और पिंकी मैदानसानी की आवाज़ में, यह गीत राजीव वी भल्ला द्वारा लिखित है और संगीत राजीव वी भल्ला द्वारा रचित, निर्मित और मिश्रित किया गया है। ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित ट्रैक एक संपूर्ण पार्टी गीत है जो सभी को अपनी मनमोहक धुन पर नाचने पर मजबूर कर देगा।

सॉन्ग लिंक:-



फिल्म के कलाकार विक्रांत मैसी, कृति खरबंदा और गौहर खान 'चमक' (चमकदार) आउटफिट में कुछ बेहतरीन मूव्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं जो दर्शकों को कुछ हार्डकोर इंस्टा रील मूव्स बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा दर्शकों को हंसाने, रोने और प्यार करने के लिए तैयार हैं। 14 फेरे अद्वितीय पात्रों, गीत और नृत्य, भावना और नाटक, कॉमेडी और विचित्रता के साथ एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन होने का वादा करती है, जो सभी के दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार है।

ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित, देवांशु सिंह द्वारा निर्देशित और मनोज कलवानी द्वारा लिखित, 14 फेरे में एक विशिष्ट भारतीय शादी का नाटक और अराजकता है, लेकिन दो से गुणा किया जा सकता है।

#2XDrama2XDhamaal के साथ, '14 फेरे' का प्रीमियर 23 जुलाई 2021 को विशेष रूप से ज़ी5 पर होगा।

End of content

No more pages to load