Bollywood News


दूसरी बार माँ बनने जा रही है नेहा धूपिया, पूरी फैमली के साथ ऐसे दिखाया बेबी बंप!

दूसरी बार माँ बनने जा रही है नेहा धूपिया, पूरी फैमली के साथ ऐसे दिखाया बेबी बंप!
नेहा धूपिया और अंगद बेदी अक्सर अपनी बेटी मेहर की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ साझा करते हैं। ये दोनों साल 2018 में दिल्ली गुरुद्वारा में गुपचुप तरीके से शादी करने के कारण काफी सुर्ख़ियों में रहे थे। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर पूरी फैमली के साथ की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने प्रेग्नेंट होने की खबर फैन्स को दी है|

नेहा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में पति अंगद बेदी, बेटी मेहर और वह खुद ब्लैक कलर आउटफिट पहनें काफी आकर्षक लग रहे हैं| पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि, "हमें एक कैप्शन के साथ आने में 2 दिन लगे....सबसे अच्छा जो हम सोच सकते थे वह था...धन्यवाद, भगवान। ❤️🤰🧿 @prasadnaaik #WaheguruMehrKare|" इसको देखने के बाद फैन्स से लेकर सेलेब्स तक सभी कमेंट बॉक्स में उनको शुभकामनाएँ और बधाई दे रहे हैं| देखिये-



साल 2018 में नेहा के प्रेग्नेंसी के बाद ही इस जोड़े ने अपनी शादी के बारे में खुलासा किया था, जिसे कुछ महीनों तक उन्होंने लोगों से छुपा कर रखा था। अंगद आखिरी बार शरण शर्मा निर्देशित फिल्म 'गुंजन सक्सेना; दी कारगिल गर्ल' में जाह्नवी कपूर और पंकज त्रिपाठी के साथ दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आए थे| वहीं नेहा की बात करें तो वह एम टीवी के मशहूर शो 'रोडीज' में जज की भूमिका निभाती दिखाई देती हैं|

End of content

No more pages to load