Bollywood News


तीसरी सालगिरह को प्रियंका और निक ने इस रोमांटिक अंदाज़ में किया सेलिब्रेट!

तीसरी सालगिरह को प्रियंका और निक ने इस रोमांटिक अंदाज़ में किया सेलिब्रेट!
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हॉलीवुड और बॉलीवुड के सबसे हॉट और चर्चित कपल्स में से एक हैं| इन दोनों के दुनियाभर में करोड़ों फैन्स हैं, इन्होने साल 2018 में एक दूसरे को लम्बे समय तक डेट करने के बाद शादी की थी| आज यानि 20 जुलाई को यह लव बर्ड अपनी तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहा है, इस ख़ास मौके पर प्रियंका ने निक को रोमांटिक अंदाज़ में विश किया है|

प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर अपनी और निक की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों एक दुसरे का हाथ पकड़ कर आँखों में आँखें डाले रोमांटिक पोज़ देते नज़र आ रहे हैं| पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि, "मेरा सब कुछ .. आज 3 साल। एक ही समय में पलक झपकते और जीवन भर की तरह लगता है। मैं तुमसे प्यार करती हूँ ❤|" अभिनेत्री के फैन्स और सेलेब्स कमेंट बॉक्स में उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं| देखिये-



प्रियंका और निक ने एक दूसरे को मई 2018 में डेट करना शुरू किया था जिसके करीब 2 महीने बाद ही जोनस ने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया था| दोनों ने अगस्त 2018 में सगाई करने के बाद दिसम्बर में हिन्दू और क्रिस्चियन दोनों रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की कर ली थी|

फ़िल्मी पर्दे पर प्रियंका आखिरी बार रमिन बहरानी की ड्रामा फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नज़र आई थी, जिसको नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था| इसके अलावा वह सैम हियुगन के साथ जेम्स स्ट्राउस की रोमांटिक फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी दिखेंगी|

End of content

No more pages to load