गुलाबी प्रिंटेड ड्रेस में कैटरीना कैफ की खूबसूरती के फैन्स हुए दीवाने, तस्वीर वायरल!

Tuesday, July 20, 2021 14:13 IST
By Santa Banta News Network
हिंदी सिनेमा की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने आकर्षक ड्रेसिंग सेंस के लिए भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं| अभिनेत्री अपनी बेहतरीन बॉडी के द्वारा लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं| हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, गुलाबी प्रिंटेड ड्रेस पहने अभिनेत्री की खूबसूरती यूजर्स का काफी ध्यान आकर्षित कर रही है|

बता दें कि आए दिन कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की प्रेम कहानी के बारे में खबर छपती रहती हैं, परन्तु अभी तक यह जोड़ा अपने रिश्ते को सार्वजनिक नही कर पाया है| खबरों की मानें तो इन दोनों के बीच लम्बे वक्त से काफी कुछ चल रहा है, जिसको यह अभी लोगों के सामने नही लाए हैं| कुछ समय पहले विक्की के भाई सनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि भाई की गर्लफ्रेंड उनका क्रश रह चुकी हैं| उनकी यह बात सुनकर सभी का शक सीधा विक्की-कैट की जोड़ी पर गया था| अब अभिनेत्री की इस तस्वीर को देखने के बाद उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में विक्की के बारे में पूछ रहे हैं| देखिये-



इस समय कैटरीना के फैन्स उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूर्यवंशी' के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी निर्देशित इस प्रोजेक्ट को पिछले साल रिलीज़ किया जाना था परन्तु कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण इसका प्रदर्शन नही हो सका, इसमें अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं|

इसके अलावा वह हॉरर कॉमेडी 'फोन भूत' में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नज़र आने वाली हैं। इसका निर्देशन गुरमीत सिंह द्वारा किया गया है, 2021 के अंत तक इसे बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जा सकता है|
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025