Bollywood News


वियान इंडस्ट्री पर छापेमारी के बाद पुलिस को मिले राज कुंद्रा के खिलाफ कुछ अन्य सबूत!

बता दें कि जब से मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील विडियो बनाने के आरोप में मुंबई क्राइम ने गिरफ्तार किया है, तभी से कोई न कोई नया मोड़ सामने आ रहा है| हाल ही में पुलिस ने उनकी वियान इंडस्ट्री पर छापेमारी की थी, जहाँ से एक अलमारी बरामद हुई है| मीडिया खबरों की मानें तो राज की गिरफ्तारी के बाद भी कंपनी शूट करने वाली थी|

अलमारी के कई कागजातों पर शिल्पा शेट्टी के साइन मिले हैं, इसके बाद हो सकता है अभिनेत्री से दोबारा पूछताछ की जाए| अब पुलिस ने आलमारी को जब्त कर लिया है, अधिकारीयों का कहना है कि इससे उनको अनेक महत्वपूर्ण सबूत प्राप्त हुए हैं| राज के उपर iPC धारा 420 और 67A नॉन बेलेबल के तहत केस दर्ज़ किया गया है|

कोर्ट ने 23 जुलाई को केस की सुनवाई करते हुए राज की कस्‍टडी 27 जुलाई तक बढ़ा दी है| राज ने इंग्लैंड में रह रहे अपने भाई के साथ मिलकर कंपनी बनाई थी, ये दोनों भारत में फिल्मों का शूट करने के बाद उसको वी ट्रांसफर के माध्यम से विदेश भेज देते थे| वर्तमान समय में मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि राज के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत हैं जो कोर्ट के सामने पेश किए गए हैं|

End of content

No more pages to load