Bollywood News


'बेल बॉटम' रिलीज़ के पहले दिन अजय देवगन ने कुछ इस अंदाज़ में की अक्षय कुमार की तारीफ!

'बेल बॉटम' रिलीज़ के पहले दिन अजय देवगन ने कुछ इस अंदाज़ में की अक्षय कुमार की तारीफ!
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेल बॉटम' को आज बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया है| बता दें यह विश्व की पहली फिल्म है जिसकी शूटिंग कोरोना में शुरू हुई थी और कोरोना में ही खत्म हुई| भारत में इस वायरस की दूसरी लहर के बाद सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाला यह पहला प्रोजेक्ट है| इसके प्रदर्शन से पहले अभिनेता ने ट्विटर पर फैन्स के साथ अपने दिल की बात साझा की थी| हाल ही में अजय देवगन ने भी ट्विटर पर अनौखे अंदाज़ में अक्षय की तारीफों के पुल बांधे हैं|

अजय ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "प्रिय अक्की, मुझे बेल बॉटम की अच्छी समीक्षाएं सुनने को मिल रही हैं। बधाई हो पार्टी पॉपर साथ ही, इसे नाट्य विमोचन बनाने में आपका विश्वास काबिले तारीफ है। इसमें आपके साथ थम्स अप @अक्षय कुमार #BellBottom"| इसको देखने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



अगर आपको पता भो 13 अगस्त को अजय देवगन स्टारर भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ किया गया था| इसमें अभिनेता स्क्वाडर लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में नज़र आए हैं, उनके अलावा इसमें सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क, नोरा फतेही, संजय दत्त और शरद केलकर जैसे कलाकर अहम किरदारों में नज़र आए हैं|

बात करें अक्षय कुमार स्टारर 'बेल बॉटम' की तो आज इसे 1600 स्क्रीन्स पर लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया है| रंजित तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय एक रॉ एजेंट के किरदार में नज़र आए हैं, उनके अलावा वाणी कपूर, हमा कुरैशी और लारा दत्ता भी अहम किरदारों में दिखाई दिए हैं|

End of content

No more pages to load