Bollywood News


बॉलीवुड की बेबाक हसीना कंगना रनौत ने शुरू की 'टिकू वेड्स शेरू' की तैयारी!

बॉलीवुड की बेबाक हसीना कंगना रनौत ने शुरू की 'टिकू वेड्स शेरू' की तैयारी!
हिंदी सिनेमा में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत बेहतरीन अभिनय कौशल को लेकर भी लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं| वर्तमान समय में अभिनेत्री के पास फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नही है, हाल ही में कंगना ने इन्स्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी अगली फिल्म 'टिकू वेड्स शेरू' के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स को दी है|

कुछ समय पहले ही कंगना ने फिल्म धाकड़ का शूट पूरा किया है, अब उन्होंने अगले प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू कर दिया है| इस तस्वीर में वह पूरी टीम के साथ स्क्रिप्ट के बारे में बात करती नज़र आ रही हैं, इसमें उनके साथ अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं| पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि, " प्रीप्रोडक्शन 'टिकू वेड्स शेरू' का @manikarnikafilms ऑफिस में हुआ, फिल्मांकन नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू... ❤️ @नवाजुद्दीन._सिद्दीकी|" देखिये-



बता दें कि मणिकर्णिका फिल्म्स ही इसका प्रोड्क्शन कार्य संभाल रहा है| कुछ दिनों पहले कंगना को इंस्टाग्राम से अलर्ट मिला था कि चीन से उनका अकाउंट हैक करने का प्रयास किया गया था, परन्तु बाद में सब कुछ ठीक हो गया|

End of content

No more pages to load